कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में हुआ 22 विद्यार्थियों का चयन.
BOL PANIPAT – सोमवार 21 अप्रैल 2025, सोमवार को आर्य कॉलेज के पर्यटन विभाग द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करवाया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित ग्लोब इंडिया व फैंटसी ट्रवैल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और पर्यटन विभाग के 22 विद्यार्थियों का चयन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कंपनियों से आए प्रतिनिधियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया और साथ ही, पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अंकुर मित्तल, प्राध्यापक नवीन, प्राध्यापिका काजल राणा, प्राध्यापक साहिल शर्मा व प्राध्यापिका यामिनि दहिया को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकरी देते हुए बताया कि कॉलेज के पर्यटन विभाग द्वारा एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करवाया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में दिल्ली की प्रसिद्ध कंपनी ग्लोब इंडिया व पानीपत से फैंटसी ट्रवैल कंपनीयों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज प्रांगण में आ कर पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेकर 22 विद्यार्थियों का अलग-अलग पदों के लिए चयन किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए रोजगार के बहुत सारे अवसर है बशर्ते विद्यार्थी अपने तीन साल के कॉलेज समय में पूर जोर मेहनत करके, देश के अलग-अलग शहरों में जा कर रोजगार पा सकते हैं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने बताया की प्लेसमेंट ड्राइव में आर्य कॉलेज के साथ-साथ राजकीय कॉलेज करनाल व राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा समय-समय पर महाविद्यालय परिसर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता रहता है।

Comments