Thursday, September 3, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में चार दिवसीय फेविक्रिल कार्यशाला का विधिवत समापन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 17, 2023 Tags: , , , ,

कॉलेज की कामर्शियल आर्ट और गृह विज्ञान की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतू किया गया आयोजन

अनुभवीऔर हुनरमंद पेंटर के लिए पेटिंग के क्षेत्र में अवसर और कमाई असीमिति है: श्रीमती अलका जैन    

BOL PANIPAT , 17 फरवरी,      एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में 14से 17 फरवरी तक चली चारदिवसीय फेविक्रिल कार्यशाला का विधिवत समापन हो गया जिसका उद्देश्य कॉलेज की कामर्शियलआर्ट और गृह विज्ञान की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतू जागरूक एवं प्रेरित करना रहा. कार्यशालामें प्रशिक्षण फेविक्रिल विशेषज्ञ प्रशिक्षिका अलका जैन ने पधार कर छात्राओं को पॉट पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, फैब्रिक पेंटिंग, कैनवास पेंटिंग, मिनिएचर पेंटिंग और डेकोरेटिव पेंटिंग के टिप्स और व्यावहारिक ज्ञान दिया. इस ज्ञान और अनुभव की बदौलत ये छात्राएं भविष्य में इस हुनर को प्रोफेशनल तौर पर किसी व्यवसाय में शुरू कर सकती है. ये न सिर्फ उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाला भी बनाएगा. प्रशिक्षिका का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो गीता प्रुथी, कामर्शियल आर्ट से इन्दु पुनिया और तन्नु वैद ने किया. कार्यशाला में 30 छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया.

अलका जैन फेविक्रिल विशेषज्ञ प्रशिक्षिका नेपेंटिंग (चित्रकला) के बारे में बताते हुए कहा कि पेंटिंग में कोई भीव्यक्ति किसी भी वस्तु को रंगों और अपनी कला के माध्यम से कैनवास या अन्य किसी चीज़ पर उतार देता है. आज के समय में पेटिंग में भविष्‍य बहुत उज्‍जवल है और आज लोग भी ज्‍यादा से ज्‍यादा पेटिंग खरीदना पसंद करते हैं. एक अच्छे पेंटर कोपेटिंग में स्‍वरोजगार करने के साथ ही सरकारी नौकरी पाने का अवसर भी प्राप्तहोता है.ड्राइंग टीचर, व्यावसायिक पेंटिंग आदि में हम अपना भविष्य बना सकते है. यदि हम पेंटिंग में पारंगत है तो हमारा बनाया स्‍केच और पेंटिंग हजारों-लाखों रूपये मेंबिक सकता है. इसके अलावा प्राइवेट ऑफ‍िस और सरकारी ऑफ‍िस के संचालकों को भी दीवारों पर स्‍केच और आकर्षक पेटिंग कराने की जरुरत पड़ती रहती है जिसके लिए सरकारी स्‍तर पर ठेके निकलते है जिसमें दीवारों और प्राइम स्‍पॉट पर पेटिंग का कार्य करना होता है. हम इन कार्यों को लेकर भी अपना खुद का स्‍वरोजगार कर सकते है और इसमें हम काफी पैसा कमा सकते है. आजकल पेंटिंग को ऑनलाइन बेचना भी बहुत आसान हो गया है और इसके लिए अमेजान जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. पेटिंग के प्‍लेटफार्म पर जाकर भी हम अपनी पेटिंग को प्रर्दशित या बेच सकते है.

डॉ अनुपम अरोड़ा प्राचार्य ने कहा कि पेटिंग के क्षेत्र में कमाई असीमिति है परन्तु यह काफी हद तक हमारेअनुभव और टैलेंट पर निर्भर करता है. जहाँ कुछ पेटिंगस लाखों रुपये में बिकती है तो कई अन्य के माध्यम से हम अच्छा पैसा कमा सकते है.एक अच्छा पेंटर समय के साथ बेहतर होता चला जाता है और इस क्षेत्र में एक बार नाम होने पर हम हर प्रकार की विधा में कार्य कर सकते है.पेंटर के रूप में व्यक्ति विभिन्न कलाकृतियां बना सकता है जैसे कि वाटर कलर पेंटिंग, ऑइल पेंटिंग, इंक वॉश पेंटिंग, ऐक्रेलिक पेंटिंग, पेस्टल कलर पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, एनकॉस्टिक पेंटिंग आदि. पेंटिंग और कामर्शियल आर्ट में कोर्स करने के बाद हम पेंटर, क्राफ्ट आर्टिस्ट, विजुअलाइजेशन प्रोफेशनल, इलस्ट्रेटर, डिजिटल डिजाइनर, ग्राफिक डिजाइनर, आर्ट प्रोफेशनल, आर्ट डायरेक्टर, आर्ट कंजर्वेटर, आर्ट रीस्टोरेशन स्पेशलिस्ट, कॉमिक आर्टिस्ट, इंटीरियर डिजाइनर आदि में अपना करियर बना सकते हैं.

Comments