Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा सरकार के पंचायत विभाग आयुक्त डॉ . अमित अग्रवाल ने की प्रदेश के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 2, 2025 Tags: , , , , ,

-प्रदेश से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

-प्रशासन ने डॉक्टर अमित अग्रवाल को समस्याओं के निस्तारण के संदर्भ में आस्वस्त किया

-अधिकारी अपने भी विभागों की पेंडेंसी का जल्द से जल्द करें निस्तारण

BOL PANIPAT, 2 मई। हरियाणा पंचायत विभाग के आयुक्त और सचिव डॉक्टर अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को जन संवाद, समाधान शिविर व सीएम विंडो से प्राप्त जन समस्याओ की वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के डीसी के साथ समीक्षा की और  आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि हमें नागरिकों की समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान करना है। इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपायुक्तों को समस्याओं पर फोकस करने के निर्देश दिए।
  उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध कब्जा पर संज्ञान लेने की जरूरत है। उन्होंने जिले अनुसार जन संवाद समाधान शिविर और सीएम विंडो के तहत प्राप्त होने वाली जन समस्याओं का जिले अनुसार ब्यौरा लिया।
  निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय और जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर किरण सिंह ने डॉ अमित अग्रवाल को आश्वस्त किया कि जो समस्याएं जन संवाद, सीएम विंडो और समाधान शिविर में प्राप्त हो रही है उन पर संज्ञान लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में समस्याएं के अलावा आमजन द्वारा मांगे भी रखी जा रही है। सभी विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग की पेंडिंग समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
  इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स, सीएमओ डॉ विजय मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, एसडीओ पशुपालन विभाग डॉक्टर श्री भगवान, पशु चिकित्सक डॉक्टर अशोक लोहान, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एम एस धीमान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आर ओ भूपेंद्र चहल के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

Comments