उपायुक्त पानीपत के मार्गदर्शन में नशा करने वाले व्यक्तियो को जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोडऩा उदेश्य: जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द
-रैडक्रास प्रांगण में लगभग 120 युवक-युवतियों को नशे से दूर रहने बारे जागरूक करते हुये दिलवाई शपथ: नशा मुक्त अभियान इंचार्ज ए.एस.आई जगपाल
दुढ़ निश्चय से नशे की बुरी लत से पाया जा सकता है छुटकारा: विनोद देशवाल
BOL PANIPAT , 26 जून। जिला रैडक्रास सोसाईटी प्रधान व उपायुक्त डा0 हरिश कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष अंकुश मिंगलानी तथा महासचिव डा0 सुनील कुमार, हरियाणा रैडक्रास के निर्देशानुसार व गौरव रामकरण, सचिव रैडक्रास पानीपत की अगुवाई में जिला समाज एंव कल्याण विभाग, पानीपत, पुलिस विभाग, पानीपत, स्वास्थ्य विभाग, पानीपत, जिला लीगल सर्विस अथोरटी, पानीपत एंव ग्रामीण युवा एंव महिला विकास संस्था, पानीपत सभी के सुयंक्त सहयोग से अन्र्तराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस, 2026 के उपलक्ष्य में इस वर्ष के थीम नशा मुक्त अभियान-विकसित भारत की पहचान के तहत एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया गया, जिसके प्राथमिक सहायता प्राप्त कर रहे लगभग 120 प्रतिभागियों को जागरूक किया गया और प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने व अन्य लोगों को जागरूक करने बारे शपथ दिलवाई।
पुलिस विभाग की तरफ से मुख्य वक्ता सहायक उप निरीक्षक जगपाल ने बताया कि प्रत्यके वर्ष 26 जून को नशीली वस्तुओं और पदार्थो के निवारण हेतु अंतराष्ट्रीय नशा व मादक पदार्थ निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवाओं को जागरूक करते हुये उन्होनें कहा कि हमें नशे से बचना चाहिये। नशे के कारण व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक वा समाजिक रूप से पिछड़ जाता है और समाज भी उसे घृणा की दुष्टि से देखता है। इसलिये हमें नशे दूर रहना चाहिये और नशा फैलाने वाले व्यक्तियों के बारे पुलिस को जानकारी प्रदान करनी चाहिये। उन्होनें प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने व अन्य लोगों को जागरूक करने बारे शपथ दिलवाई।
स्वास्थ्य विभाग पानीपत की तरफ से मुख्य वक्ता विनोद देशवाल ने प्रतिभागियों को जागरूक करते हुये कहा कि दुढ़ निश्चय से नशे की आदत से छुटकारा पाया जा सकता है और स्वास्थ्य विभाग नशे की लत को छुड़वाने हेतु ईलाज निशुल्क प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति कमरा नं0 27 में नशे छोडऩे से संबधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होनें युवाओं को नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभावों से अवगत करवाया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत की तरफ से मुख्य वक्ता अधिवक्ता मीनू कमल ने बताया कि डी.एल.एस.ए., पानीपत द्वारा नशे से बचाव हेतु लीगल सहायता प्रदान करती है और जरूरत अनुसार निशुल्क लीगल सेवा भी उपलब्ध करवाती है। हमें अपने अधिकारों के साथ-2 कर्तव्यों का भी ज्ञान होना चाहिये। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से कांउसलर किशोर, रैडक्रास से प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा व डी.एल.एस.ए. से पी.एल.वी. उषा, समाज कल्याण विभाग पानीपत से सरिता व अन्य ने भी नशे के नुक्सानों बारे अवगत करवाते हुये दूर रहने बारे जागरूक किया।
इस अवसर पर हरमेश चन्द, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, रैडक्रास, पानीपत ने कहा कि सेमिनार का उदेश्य युवाओं को नशे से मुक्त कर शिक्षा, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होनें कहा कि हमें नशा करने वाले व्यक्तियो को जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोडऩा चाहिये, ताकि वह भी नशा छोडक़र स्वस्थ जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर रवि कुमार, संजय, उप निरीक्षक तेजपाल, अमित कुमार, प्रीति सहित अन्य स्टॉफ सदस्य व स्वंयसेवक मौजूद रहे।

Comments