Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


गलत तरह के बीज किसानों को देने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही:उप कृषि निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 8, 2025 Tags: , , , ,

विभाग ने विभिन्न डिलरों से किए बीज के नमूने एकत्रित

BOL PANIPAT : 8 मई।कृषि विभाग द्वारा बीज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। गलत तरह के बीज किसानों को देने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि वीरवार को पानीपत व समालखा बीज डिलरों से बीज के नमूने एकत्रित किए। उन्होंने सभी डिलरों को बीज से सम्बन्धित पक्का बिल देने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में किसी भी विवाद से बचा जा सके।
कृषि विभाग के उपमण्डल अधिकारी देवेन्द्र कुहाड़ ने बताया कि धान की बिजाई का सीजन शुरू होने वाला है। इसलिए नमूने लिए जा रहे हैं ताकि बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके और उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिलें ताकि फसल उत्पादन में सहायक हों।

Comments