Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


सीसीआईपी से संबंधित लंबित मामलों का समय पर किया गया निबटान: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 3, 2023 Tags: , , , , ,

वीडियों कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव संजीव कौशल ने की समीक्षा बैठक

BOL PANIPAT , 3 जुलाई। वीडियों कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से सीसीआईपी पॉलिसी पर समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव संजीव कौशल ने प्रदेश के उपायुक्तों को सीसीआई पॉलिसी के तहत लंबित मामलों को स्थिति जानी व तत्काल निवारण करने के निर्देश दिये। जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग में उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सीसीआईपी से संबंधित मामलों का समय पर पूरा निबटान कर लिया गया है। किसी भी प्रकार को कोई भी मामला लंबित नहीं है।
   उपायुक्त ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया की सीसीआईपी पॉलिसी पर संज्ञान लेकर प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित मामलों का समय से समाधान किया गया है व इस सम्बंध में पूरी गंभीरता के साथ आगे भी काम किया जाएगा।
    उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों का तय समय अवधि में समाधान करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, एसडीएम विरेंद्र कुमार ढुल, जीएम डीआईसी गौरव शर्मा, डीआईसी के प्रमोद के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments