भगवान महर्षि कश्यप जयंती के इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन। 86 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
BOL PANIPAT : रेड ड्रॉप हैदराबादी बल्ड बैंक हस्पताल पानीपत में भगवान महर्षि कश्यप जयंती के इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 86 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कोमल सैनी मेयर पानीपत नगर निगम व समाज सेविका सविता आर्य ने शिरकत की और सभी रक्त वीरों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्त को किसी मशीन से नहीं बना जा सकता और मानव शरीर ही इसका निर्माण कर सकता है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से मानव शरीर में आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी रहती है। कई बार मरीजों के शरीर में रक्त की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से रक्त लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि ऐसी आपातकालीन स्थिति में रक्त की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरूरतमंद की मदद हो सकेगी और आपके द्वारा दान किया गया रक्त, किसी मरीज के लिए जीवन दान का काम करेगा। रक्तवीर कृष्ण कश्यप ने 44वीं बार रक्तदान किया।
इस मौके पर कृष्ण कश्यप रक्तवीर सौदापुर,सुनील कश्यप सौदापुर, बिरजू सैनी सौदापुर,, रामदिया कश्यप ,नीरज कश्यप बिंझौल, राजकुमार कश्यप बिंझौल,ओमप्रकाश कश्यप भादड़ , डायमंड कश्यप , बिजेंद्र कश्यप बिंझौल संजय ठाकुर , रवि खण्डरा , देव छोक्कर , रेशमा मुकेश कश्यप ,मौजूद रहे।

Comments