चोरी की बाइक सहित दो युवक गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 28 मई 2025, डायल 112 पर तैनात पुलिस टीम ने दो युवकों को चोरी की एक बाइक सहित काबू किया। आरोपियों की पहचान डाडोला निवासी दीपक उर्फ पटवारी व रोहित उर्फ पेना के रूप में हुई है।
किला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि डायल 112 गाड़ी पर तैनात पुलिस टीम को मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 25 पार्ट टू में घूम रहे है। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ उन्होंने अपनी पहचान डाडोला निवासी दीपक उर्फ पटवारी व रोहित उर्फ पेना के रूप में बताई। बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वे बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बाइक 14 मार्च को पठान मोहल्ले में रविदास धर्मशाला के पास से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी पठान मोहल्ला की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। थाना किला पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments