आर्य कॉलेज के छात्र नीतीश को राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में मिला प्रथम पुरस्कार
BOL PANIPAT , मंगलवार 3 जून 2025, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नीतीश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है I निबंध लेखन प्रतियोगिता उत्तर महाराष्ट्र के कवयित्री बहिणाबाई चौधरी विश्वविद्यालय, जलगांव द्वारा 9 मार्च को ऑनलाइन निबंध लेखन आयोजित करवाई गई थी जिसके परिणाम ३ जून को जारी हुए। जिसमें आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र नीतीश ने ऑनलाइन माध्यम से निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत से लगभग तीन हज़ार छात्रों ने भाग लिया था।
प्रबंधक समिति के महासचिव कमल किशोर ने कहा की आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र सभी प्रतियोगिताओं बढ़-चढ़ कर भाग लेते है और अपने माता-पिता व महाविद्यालय का नाम रोशन करते है I उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज की प्रबंधक समिति का हर संभव यही प्रयास रहता है कि कॉलेज में पढने वाले सभी विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहया करवाई जाएं। महासचिव कमल किशोर ने इस शानदार उपलब्धि के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता के साथ-साथ पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा उत्तर महाराष्ट्र के कवयित्री बहिणाबाई चौधरी विश्वविद्यालय, जलगांव द्वारा 9 मार्च को ऑनलाइन निबंध लेखन आयोजित करवाई गई थी जिसके परिणाम ३ जून को जारी हुए। जिसमें की आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र नीतीश ने प्रथम स्थान हासिल कर महाविदायलय का नाम सम्पूर्ण राष्ट्र में रोशन किया। प्राचार्य महोदय ने छात्र नीतीश की इस उपलब्धि पर कालेज प्रांगण में पहुँचने पर स्वागत व उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए क्योंकि इससे उनकी बौद्धिक और शैक्षिक क्षमताओं में सुधार होता है। यह उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और ज्ञान को भी बढ़ावा देता है।
इस अवसर पर कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments