पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज पानीपत के रसायन विभाग के तत्वावधान में एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | यह प्रतियोगिता मुख्यत: बी.एस.सी. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए करवाई गई । इस प्रतियोगिता में लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन का विषय करियर ऑप्शंस आफ्टर बी.एस.सी. रहा |
प्रतियोगिता में स्वाति, काजल, डिंपल व सिमरन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। चहुमुखी विकास होता है | विभागाध्यक्षा प्रोफेसर रंजना शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों को बी.एस.सी. के बाद एक बेहतरीन करियर चुनने में सहायता मिलेगी ।
इस अवसर पर डॉ. विक्रम कुमार. डॉ. मोहम्मद ईशाक, प्रो. ईरा गर्ग, प्रो. सिमरन, प्रो. अश्वनी गुप्ता मौजूद रहे । गतिविधि का संचालन प्रो. ईरा गर्ग व प्रो. सिमरन ने किया ।

Comments