Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


रिफाइनरी डिपो में डीलर के साथ मारपीट करने व तेल चोरी के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 12, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 जून 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने रिफाइनरी डिपो में डीलरों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व टेंकर से तेल चोरी मामले में बुधवार को और दो आरोपियों को रिफाइनरी गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान फ्रैंडस कॉलोनी अंबाला निवासी दीपक व करनाल के गांव मोतिया निवासी सूरज के रूप में हुई। आरोपी दीपक ट्रक पर ड्राइवरी व आरोपी सूरज क्लीनर का काम करता है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
इस मामले में इससे पहले करनाल के कुताना गांव निवासी आरोपी राजेश, विक्रम, सजय, फुरलक गांव निवासी दिलावर, कुताना गांव निवासी रामजुहारी व पिंटू की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह है मामला

थाना सदर में कुरूक्षेत्र निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 अप्रैल को वह और शाहबाद निवासी सरदार रमन सिंह काम से पानीपत रिफाइनरी में डिपों में आए थे। यहा पार्किंग में गए तो प्रिंस रोड लाईन का मुंशी, ड्राइवर व हेल्पर तीनों मिलकर एक ट्रक से चोरी कर रहे थे। यह सब देख वे दोनों डिपों के अंदर गए और मामला अधिकारियों के सज्ञान में लाया गया। तभी और भी डीलर वहां आ गए। उक्त ट्रक को डिपो में मंगवा कर चेक किया तो ढक्कन खुले मिले। जिससे तेल की चोरी की जाती है।
शाम को वह और अन्य डीलर घर जाने के लिए डिपो से बाहर निकलने लगे तभी प्रिंस रोड लाईन का मुंशी, ड्राइवर व अन्य 100/150 ड्राइवरों व क्लीनर ने तलवार, पत्थर व डंडों से हमला कर दिया। अन्य डीलर को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना सदर में राजेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments