एक जनवरी 26 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का होगा पुनरीक्षण- एडीसी
-1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों पर बनाए जाएंगे नए बूथ
BOL PANIPAT , 13 जून। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिला में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण एक जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर किया जाएगा। इसके अलावा जहां-जहां जरूरत होगी वहां नए बीएलओ नियुक्त किए जाएंगे।
एडीसी डाक्टर पंकज यादव ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के बाद जानकारी देते हुए बताया कि जिला के इसराना (अजा)-26, समालखा-27,, पानीपत शहरी -25, पानीपत ग्रामीण -24,विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथों के रेशनेलाइजेशन का कार्य जारी है। आयोग के निर्देशानुसार जिन बूथों पर 12 सौ से अधिक मतदाता होंगे, वहां नए बूथ बनाए जाएंगे। रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बूथों के लिए बीएलओ की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद तारीख व समय निर्धारित कर राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी।
बीएलओ को सीईओ और ईसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट ज्वाइन करने के निर्देश
एडीसी डाक्टर पंकज यादव ने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में नए बनाए जाने वाले बूथों की फिजिकल वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ को सीईओ हरियाणा और ईसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट को ज्वाइन करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने निर्वाचन विभाग द्वारा जारी गतिविधियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह,एसडीएम इसराना नवदीप नैन, एसडीएम समालखा अमित कुमार,, सीटीएम टीनू रावल, नायब तहसीलदार चुनाव सुदेश राणा, , चुनाव कार्यालय के कानूनगो व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments