युवा करें मतदान में महत्वपूर्ण भागीदारी: नगराधीश टीनू पोसवाल
-स्वीप के तहत जिला सचिवालय में लोगो को किया जागरूक
-73 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को निर्धारित करके किया जा रहा लोगों को जागरूक
-मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का स्वीप कार्यक्रम एक सशक्त माध्यम
BOL PANIPAT, 2 सितंबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत सोमवार को जिला सचिवालय में रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।
नगराधीश टीनू पोसवाल ने रंगोली का निरीक्षण करते हुए कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शिता पूर्वक करने को लेकर स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाताओं को जागरूक करने का स्वीप एक सशक्त माध्यम है।
जिले मे ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर लोगों को स्वीप के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव का पर्व 5 वर्ष में एक बार आता है हमें उमंग उत्साह पूर्वक चुनाव में भागीदारी करनी चाहिए व अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
सीटीएम ने कहा की चुनाव में युवाओं की विशेष भूमिका रहती है। मतदान के लिए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर जिला निर्वाचन कार्यालय के डॉक्टर हितेश शर्मा के अलावा स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।

Comments