जूनियर,सब जूनियर तैराकी हरियाणा स्टेट तैराकी प्रतियोगिता के लिए लिए टाइम ट्रायल 17 जून को : सुखबीर मलिक
BOL PANIPAT : 17 जून मंगलवार को सुबह 9:00 बजे चौ. बलदेव सिंह तरण-लाल पर तैराकी टाईम-ट्रायल होने जा रही है। जिला तैराकी प्रधान सुखबीर मलिक ने बताया की चौ. बलदेव सिंह तरण-ताल काला आम, नजदीक उग्राखेडी गावं पर मंगलवार 17 जून को सुबह 9:00 बजे सब-जूनियर ग्रुप वाइज़ तथा जूनियर ग्रुप वाइज़ लड़के लड़कियाँ की टाईम ट्रायल ली जायेगी। जो तैराक अपनी आयु के अनुसार अपने इवेंट भाग लेगा और उचित स्थान प्राप्त करेगा उसी को हरियाणा स्टेट के लिए भेज जायेगा। बाद में किसी की ट्रायल नही ली जायेगी।

इस मौके पर भी सुखबीर मलिक प्रधान पानीपत जिला संघ के साथ सचिव परवीन कादयान, प्यारे लाल गुप्ता, रजिंदर राठी, करन सिह पानू, सजीव नादल, डॉ राकेश मलिक,रामबली अशोक,सहिल मलिक, सुनील राठी,तरुण डागर बवीता, जितेन्द्र, राजू जोय, देवन सलूजा मोजूद रहे।

Comments