Monday, June 22, 2026
Newspaper and Magzine


पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ 15वीं जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at June 22, 2026 Tags: , , , , ,

22 जून 2026। पानीपत जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (PDBA) के तत्वावधान में आर्य पीजी कॉलेज के बैडमिंटन हॉल में आयोजित तीन दिवसीय 15वीं जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि उद्योगपति पंकज कपूर ने पुरुष युगल में आदित्य मलिक एवं कार्तिक मलिक ने प्रथम ओर अभिषेक वत्स एवं विश्वेंद् दूसरे स्थान पर रहे ,मिश्रित युगल के विजेता अभिषेक वत्स एवं भक्ति सहित सभी विजेताओं को पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पुरुष एकल में ईशान नंदल ने सुधांशु को, महिला एकल में अस्मी कादियान ने अभिश्री जेना को हराकर खिताब जीते, जबकि अंडर-11 बालिका वर्ग में खुशी ने एकल व युगल दोनों में प्रथम तथा यामिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अंडर-13 बालक वर्ग में अशमान विजेता व हेमंत उपविजेता रहे। इस अवसर पर पीडीबीए के प्रधान जुगल डावर, सचिव मुकेश मदान, खजांची सतीश महाजन, मीडिया प्रभारी ओ. पी. राणोलिया, उप-प्रधान दिनेश संधूजा, सुरेंद्र शर्मा, , दीपक बजाज, टेक्निकल एडवाइजर विपन शर्मा,अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पीडीबीए पदाधिकारियों ने बताया कि विजेता खिलाड़ी आगामी हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में पानीपत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Comments


Leave a Reply