घर से लाखो रूपए कीमत के गहने चोरी की वारदात का पर्दाफ़ाश.चचेरा भाई ही निकला चोर.
-चोर व चोरी के गहने खरीदने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने का 1 हार, 4 टॉप्स, 2 बाले, 3 अंगूठी, माथे का 1 टीका, चांदी की 4 चुटकी व 2 हजार रूपए बरामद।
BOL PANIPAT : 18 जून 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गांव माच्छरौली में घर से चोरी हुए सोने चांदी के लाखों रूपए कीमत के गहने चोरी की वारदात का पर्दाफास कर दिया है। पुलिस ने चोर व चोरी के गहने खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चचेरे भाई रितिक ने घर से जैवरात चोरी कर तीनों आरोपियों को बेच दिए थे।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि थाना समालखा में माच्छरौली गांव निवासी साक्षी पत्नी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति आर्मी में नौकरी करता है। वह कभी मायके तो कभी ससुराल में रहती है। 27 अगस्त 2024 को उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसने बहन व जीजा को घर बुलाया और उनके साथ मायके चली गई थी। अलमारी के लॉकर में सोने चांदी के सारे गहने रखकर चाबी सास नीलम को देकर गई थी। 22 फरवरी 2025 को पति सन्नी ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया। 23 फरवरी को उसने व पति सन्नी ने चाबी लेकर अलमारी का लॉकर खोलकर चेक किया तो सोने का 1 हार, 1 जोड़ी बाली, 3 जोड़ी टॉप्स, 5 अंगुठी, बाली व चांदी के 2 कड़े, 2 जोड़ी चुटकी, एक घड़ी सहित कुछ नगदी नहीं मिली। घर पर भी पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उनके घर से 9 तोले सोना व 200 ग्राम चांदी के जैवरात चोरी हो गए। थाना समालखा में साक्षी की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार मामले की जांच एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम कर रही थी। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बीते रविवार को मिली गुप्त सूचना पर माच्छरौली गांव निवासी रितिक को काबू कर पूछताछ की तो उसने चचेरे भाई सन्नी के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। और उसके उपर काफी कर्ज चढ़ा हुआ है। नशे की पूर्ति करने व कर्ज उतारने के लिए उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने चोरी किए जेवरात में से सोने का 1 हार, 2 जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी बाली, माथे का टीका व एक अंगूठी गांव निवासी प्रदीप को 2 लाख रूपए में बेचकर उससे उधार लिए 50 हजार रूपए कटवा बाकी 1.50लाख रूपए कैश लिए थे। और सोने की 1 अंगूठी व चांदी की 4 चुटकी बिंझौल गांव निवासी अनिल को 15 हजार रूपए में व सोने की बाली व चांदी के 2 कड़े बिंझौल निवासी सुनार साहिल उर्फ मोनू को 15 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने सोमवार को आरोपी रितिक को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर निशानदेही पर मंगलवार को आरोपी प्रदीप, अनिल व साहिल उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने आरोपी रितिक से चोरी के सोने, चांदी के जेवरात खरीदने बारे स्वीकारा।
आरोपी साहिल ने खरीदी सोने की बाली व चांदी के कड़े पिघलाकर बेच दिए। पुलिस ने आरोपी साहिल के कब्जे से बचे 2 हजार रूपए बरामद किए।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रितिक से सोने की 1 अंगूठी, आरोपी अनिल से सोने की 1 अंगूठी व चांदी की 4 चुटकी, आरोपी प्रदीप से सोने का 1 हार, माथे का 1 टीका, 4 टॉप्स, 2 बाले, 1अंगूठी व आरोपी साहिल से 2 हजार रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments