Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


फारुख की सिर पर वार कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 अप्रैल: थाना चांदनी बाग पुलिस ने विद्यानंद कॉलोनी निवासी फारूक के सिर पर वार कर हत्या करने के एक आरोपी को शनिवार देर शाम विद्यानंद कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि कांधला यूपी हाल किराएदार विद्यानंद कॉलोनी निवासी रोजू पुत्र सलीम ने थाना चांदनी बाग में पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 अप्रैल की रात करीब 9:00 बजे उसके बेटे फारुख को कॉलोनी निवासी दीपक व अरविंद घर से बुलाकर ले गए थे। रात करीब 2 बजै दीपक और अरविंद फारुख के सिर में चोट मार कर उसे घर पर छोड़कर फरार हो गए। तबीयत ज्यादा खराब होने पर 15 अप्रैल को वह बेटे शाहरुख के साथ फारुख को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से उसे पीजीआई रोहतक के रेफर कर दिया, पीजीआई में इलाज के दौरान फारूक की मौत हो गई। थाना चांदनी बाग में रोजू की शिकायत पर बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को विद्यानंद कॉलोनी से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद फरार अपने साथी आरोपी अरविंद के साथ मिलकर फारुख के सिर पर ईट से वार कर हत्या करना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह फरार साथी आरोपी अरविंद और फारूक दोस्त थे। फारुख ने विद्यानंद कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया हुआ था। कुछ दिन पहले कमरे पर शराब पार्टी के दौरान उसकी और अरविंद की फारुख के साथ पैसों को लेकर कहासुनी हो गई थी। फारूक ने तब उन दोनों के साथ काफी गाली गलौज की थी। इस बात की वे दोनों फारुख से रंजिश रखते थे। 14 अप्रैल की रात करीब 9 बजै वे तोनों बाइक पर सवार होकर जीटी रोड स्थित शराब ठेके पर गए। वहां से शराब की बोतल व खाने पीने का सामान लेकर मलिक पेट्रोल पंप के नजदीक सेक्टर 25 के सामने खाली जगह में बैठकर तीनों ने शराब पार्टी की। शराब खत्म होने पर उसने और अरविंद ने फारुख को शराब लाने के लिए कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। उन दोनों ने फारुख को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। फारूक ने पास में पड़ा पत्थर का टुकडा उठाकर फैक कर मारा, उसको आंख के पास चोट लगी। इसका मजा चखाने के लिए तभी उसने फारुख को पकड़ लिए और अरविंद ने ईट उठाकर सिर पर वार कर दिया। फारूक को खून आने पर वे दोनों उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर छोड़कर फरार हो गए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने रविवार को आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपी अरविंद के ठिकाना का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply