जुआ खेलते दो युवक गिरफ्तार, दाव पर लगी 11500 रूपए की नगदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद।
BOL PANIPAT : 18 जून 2025, थाना किला पुलिस की टीम ने हाली कॉलोनी में जूआ खेल रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 11500 रूपए की नगदी बरामद हुई है।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मंगलवार को थाना किला पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान छोटूराम चौक के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की हाली कॉलोनी सचदेवा हैण्डलूम की दीवार के साथ लाईट की रोशनी में बैठकर दो युवक ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दो युवको को काबू कर उनके कब्जे से जुआ खेलने में प्रुयक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 11500 रूपए की नगदी बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शहजाद पुत्र बाबू निवासी हाली कॉलोनी व फईम पुत्र जमालुद्दीन निवासी हाली कॉलोनी के रूप में बताई।
प्रभारी सब इस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना किला में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस बेल पर छोड़ा।

Comments