Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रों को साइबर क्राइम और नशे से बचने के लिए जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2025 Tags: , , , , ,

छात्रों को साइबर क्राइम और नशे से बचने के लिए जागरूक किया

BOL PANIPAT : 09 जुलाई 2025, विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और नशे से बचने की जानकारी देने के लिए जिला पुलिस द्वारा बुधवार को मनाना गांव के सरकारी स्कूल में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
नशा मुक्त अभियान के जिला में नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र सिंह ने इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और नशे के बचने की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही यातायात नियमों और पॉक्सो एक्ट के बारे में अवगत कराया।

उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि नशा मनुष्य के शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। नशा करने वाले व्यक्ति को समाज व परिवार में कोई भी मान सम्मान नही करता है। उन्होंने कहा कि नशे से शरीर का नुकसान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है।

उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें। खेल हमे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते है। समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने बारें प्ररित करें। जिला व गांव को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें।

साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दी

उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने साइबर अपराध पर जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी के इस युग में हर कोई मोबाइल कंप्यूटर से जुड़ा हुआ है। इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर अपराधी भी तरह तरह हथकंडे अपनाकर लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की वारदातों का अंजाम दे रहें है। कभी फेसबुक का फर्जी अकाउंट बनाकर, अकाउंट को हैक कर आपके परिचितों को बीमारी का बहाना बनाकर हॉस्पिटल में एडमीट होने की बात कहकर पैसों की डिमांड करते है। फेसबुक के माध्यम से फ्रेंड बनकर वॉट्सअप के माध्यम से वीडियों कॉल कर न्यूड वीडियों बना ब्लैकमेल करते है। इस प्रकार के साइबर अपराधियों से बच कर रहें।
क्योकि आज का युग रिकॉर्डिंग व स्क्रीन शार्ट का है अगर किसी से भी कोई बात करते हो तो सोच समझकर करें। अपने बैंक खाता की जानकारी किसी को भी मोबाइल के माध्यम सें न दें। किसी भी अंनजान व्यक्ति के द्वारा की गई कॉल पर विश्वास न करें इसके साथ ही किसी संस्था बारे जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नम्बर को गुगल पर सर्च न करें। संस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उसकी वेबसाइट पर जाए। बहुत बार ऐसा होता है कि साइबर क्राइम के जरिए आपके बैंक खाते में से पैसे निकाल लिए जाते हैं, और हमे पता भी नहीं होता की वह व्यक्ति कौन है ।
उन्होनें कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करे या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पद पर या साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज करवाए।

यातयात नियमों की पालना करें

विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा की अंडर एज वाहन न चलाए। उन्होंने कहा कि देश भर में हर वर्ष लाखों लोग सड़क हादसों में मारे जाते है और इन हादसों में लाखों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है। एक व्यक्ति की मौत से परिवार के कई लोगों का जीवन तबाह हो जाता है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करें। अपने आसपास के लोगों को भी इस बारे प्रेरित करें। रोड पर यातायात नियमों की पालना करने से खुद तो सुरक्षित रहेंगे साथ ही सामने वाला भी सुरक्षित रहेंगा।

उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने इस दौरान विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की पूरी मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें। अपना लक्ष्य निर्धारित करें। बुराईयों से दूर रहकर सफलता हासिल कर अपने माता पिता, गांव व देश प्रदेश का नाम रोशन करें।
इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी लिया।

इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई और जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई।

Comments