बाल श्रम को कम करने के लिए सरकार ने अपनाया कड़ा रूख: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
-हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर ने की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक
-बाल श्रम रोकने को लेकर विभाग करेगा हर महीने बैठक का आयोजन
-बैठक में गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
BOL PANIPAT , 20 जून। हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर ने शुक्रवार को जिला सचिवालय प्रथम तल पर स्थित सभागार में उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया की अध्यक्षता में बाल श्रम रोकने को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बाल श्रम घिनौना अपराध है। इस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। आयोग सदस्य ने कहा कि प्रदेश में सरकार बाल श्रम रोकने को लेकर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी में बाल श्रम की कमी हो ऐसा नहीं कहा जा सकता। इसको रोकने के लिए एक रणनीति बनाकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह पानीपत में उस अपराधी गिरोह को बे नकाब करना चाहते हैं जो बच्चों से बाल श्रम करते हैं और इस कार्य को आगे बढ़ा रहा है।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया के तहत कार्य करने की जरूरत है। बाल श्रम को कम करने के लिए सरकार ने कड़ा रूख अपनाया हुआ है। बच्चों के साथ अनैतिक व्यवहार करने वाले दोषियों के साथ सरकार सख्ती से निपट रही है। उपायुक्त ने कहा कि किसी बच्चे को जबरदस्ती श्रम करवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है और इसकी जानकारी आसपास रहने वाले किसी आदमी को है तो उसे इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी। इस मौके पर शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग व कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments