निर्माणाधीन साइट से सरिया चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 22 जून 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने रेर कला गांव के पास निर्माणाधीन साइट से सरिया चोरी करने के दो आरोपियों को शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर रिफाइनरी रोड स्थित फ्लाई ओवर पूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के घरौंडा के प्रेम नगर निवासी रॉकी उर्फ रोकी व गुरदास उर्फ विक्की के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना सदर में अंसल निवासी संदीप पुत्र सोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी रेर कला गांव के पास जमीन है, जिसकी चारदीवारी का काम चल रहा है। करनाल के बरसत प्रेम नगर निवासी रॉकी उर्फ विक्की, गुरदास, लघु, सुभाष, गुरदीप व एक दो अन्य लड़के सरिया कटिंग व मुडाई के काम पर आते थे। उन्हे इन सभी पर सरिया चोरी का शक हो गया था। 11 जून को सुबह करीब 7 बजे वह साइट पर पहुंचा तो देखा यह सभी लड़के सरिया काट कर कार में लोड कर रहे थे। उसे देखकर चार लड़के खेतों की तरह भाग गए व तीन लड़के कार में बैठकर फरार हो गए। उसने व दूसरे ठेकेदार की लेबर ने बाइक से कार का पीछा किया तो आरोपी कुछ दूरी पर कार को छोड़कर फरार हो गए। कार को चेक करने पर साइट से चोरी किया सरिया मिला। थाना सदर में संदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में नामजद फरार अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर सरिया चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ उन सभी ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने कर लिए मिलकर साजिश रच सरिया चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ फरार इनके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments