जूआ खेलते 3 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 8540 रूपए की नगदी बरामद
BOL PANIPAT : 12 नवम्बर 2022, थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला जोहड़ के पास जूआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 8540 रूपए की नगदी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान प्रवीन पुत्र जगबीर निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी नूरवाला, श्याम पुत्र सतपाल निवासी मोतीलाल कॉलोनी व मुकेश पुत्र राजू निवासी वधावाराम कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ हैं। अभियान के तहत थाना तहसील कैंप की टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान हरिसिंह चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला जोहड़ के पास खाली जगह में तीन अज्ञात युवकों द्वारा ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेला जा रहा हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर जूआ खेल रहे आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व जूआ खेलने में दाव पर लगी 8540 रूपए की नगदी बरामद हुई। इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments