Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में स्वच्छता पखवाड़ा-2025 की  शानदार शुरूआत. 

By LALIT SHARMA , in Business , at July 1, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 जुलाई,   2025, इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने “स्वच्छ भविष्य के लिए एकजुट प्रयास” विषय पर एम. एल. डहरिया , कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी के नेतृत्व में 1 जुलाई – 15 जुलाई तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा-2025 का बड़े स्तर पर आगाज किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत एम. एल. डहरिया द्वारा पानीपत रिफाइनरी प्रशासनिक भवन में सभी को स्वच्छता प्रतिज्ञा दिलवाने के साथ हुई।  इस अवसर पर अजय कैला, कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप);  चूरामन, कार्यकारी निदेशक, (परियोजना) पीआरपीसी के मुख्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी यूनियन एवं अधिकारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण व ठेकेदारों के कर्मचारी भी उपस्थित थे । इस अवसर पर एम. एल. डहरिया द्वारा जागरूकता संदेशों से सुसज्जित स्वच्छता जागरूकता रथ का झंडी दिखाकर अनावरण किया गया और सफाई कर्मीओ को स्वछता किट भी वितरण की गई। 

इस अवसर पर एम. एल. डहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सफाई नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जीवन मूल्य है, जो समाज की सशक्तता और स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2016 में शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है, जिससे देशभर में स्वास्थ्य और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, स्वच्छता में सुधार के चलते डायरिया और जलजनित बीमारियों में 50% तक कमी आई है। एम. एल. डहरिया ने ठोस कचरा प्रबंधन और ई-कचरे के सही निपटान पर विशेष बल दिया और कहा कि हर नागरिक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके घर से निकलने वाला कचरा पर्यावरण अनुकूल तरीके से निपटाया जाए। उन्होंने सभी से स्वच्छ भारत की दिशा में व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि ओम प्रकाश,  मुख्य महाप्रबंधकगण (मानव संसाधन)  के मार्गदर्शन मे पखवाड़े के दौरान पीआरपीसी, सीआईएसएफ़, टाउनशिप एवं आसपास के गांवों और विद्यालयों के लिए कई गतिविधियों  और कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम का संचालन टीम सीसी व सीएसआर द्वारा किया गया।

Comments