पानीपत में एल्डिको के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
-एल्डिको प्रशासन ने तीन सालों से फ्लैट, विला व प्लाटों की रजिस्ट्री नहीं करवाई, प्लाटों पर कब्जा नहीं मिलने से परेशान है एल्डिको निवासी
BOL PANIPAT : एल्डिको में फेस टू व थ्री में प्लॉट लेने वाले सभी लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आज एल्डिको पानीपत की अनियमितताओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। प्लॉट लेने वाले लोगों का कहना है कि 3 साल पहले एल्डिको द्वारा फेस टू फेस थ्री में लगभग 300 प्लॉट बिक्री के लिए निकाले गए थे जिनकी वर्ष 2021 में रजिस्ट्री करवा कर पोसेशन देने का वायदा एल्डिको कंपनी ने खरीदारों से किया था. परंतु अब तक ना तो प्लाटों की पोसेशन दी गई है और ना ही खरीदारों के नाम प्लाटों की रजिस्ट्री कराई गई है। एल्डिको में प्लॉट खरीदने वाले खरीदारों ने इससे कंपनी के द्वारा धोखाधड़ी करार देते हुए कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

धरने पर बैठे एल्डिको के निवासियों डॉ राजबीर सिंह सरोहा, अंकित मित्तल, विजय मलिक एडवोकेट, सुरेंद्र कादियान एडवोकेट, रमेश सहरावत, अजित सिंह राठी, मदन लाल, सज्जन सिंह, अश्वनी आर्य, खटकड, जसबीर, एसएससी शर्मा, शोभित सिंगला, संजय रावल, सुरेंद्र जागलान ने बताया कि उन्होंने एल्डिको कंपनी से फ्लैट, विला व प्लाटों की खरीद की थी। वहीं एल्डिको कंपनी ने उनसे फ्लैटों, विलाओं, प्लाटों का पूरा भुगतान प्रदेश सरकार द्वारा तय गए गए टैक्सों व जीएसटी के साथ वसूल कर लिया है। इसके बावजूद भी एल्डिको कंपनी ने फ्लैटों व विलाओं की जहां रजिस्ट्री नहीं करवाई, वहीं विभिन्न फेसों में बेचे गए प्लाटों का पूरा भुगतान लेने के बाद भी इनके मालिकों को कब्जा नहीं दिया।
लोगों का कहना है कि जब कंपनी द्वारा रजिस्ट्री करवाने की तारीख नजदीक आई तो काफी संख्या में लोग एडिगो में ही किराए के मकानों में रहने लगे ताकि अपनी देखरेख में अपना मकान बना सके परंतु अब तक कंपनी के द्वारा न तो रजिस्ट्री करवाई गई है और ना ही प्लाट खरीदने वालों को पोसेशन दिया जा रहा है। ऐसे में उनका अपना मकान बनाने का सपना टूटता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि वह महंगे किराए के मकानों में रह रहे हैं उनकी सारी जमा पूंजी भी प्लॉट खरीदने में खत्म हो चुकी है ऐसे में कंपनी वायदा खिलाफी कर रही है यदि शीघ्र ही कंपनी में खरीदारों के नाम रजिस्ट्री नहीं कराई तो वे इस मामले को उच्च स्तर तक पहुंचाएँगे।

Comments