पुलिस ने आमजन के गुम हुए 52 मोबाइल फोन ट्रेस किए. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वारसान को बुलाकर मोबाइल सौंपे.
-गुम हुए मोबाइल पाकर वारसन के चेहरे पर छाई खुशी; पानीपत पुलिस का किया आभार व्यक्त
-52 मोबाइलों की करीब साढे 9 लाख रूपए कीमत
BOL PANIPAT : 04 जुलाई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पानीपत साइबर सेल पुलिस टीम ने आमजन के गुम हुए 52 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए है। शुक्रवार को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायल श्री सतीश वत्स ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में इनके वारसान को बुलाकर मोबाइल सौंपे।
इस दौरान ट्रेनिज डीएसपी ज्योति, साइबर सेल इचार्ज एसआई प्रवीन, पीआरओ अनिल कुमार व साइबर सेल की टीम भी मौजूद रही।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि गुम हुए मोबाइल की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में गई थी। साइबर सेल टीम ने मोबाइल ट्रेस करने की लगातार कोशिश की। वारसान को भी पूरी उम्मीद थी कि पुलिस की साइबर सेल टीम उनके गुम हुए मोबाइल को जरूर खोज निकालेगी।
उन्होंने बताया कि ट्रेस कर बरामद किए 52 मोबाइल अलग-अलग कंपनी के थे। इसमें 8 हजार से लेकर 33 हजार रूपये कीमत तक के मोबाईल फोन शामिल है। सभी मोबाइल कि कीमत जोड़ी जाए तो करीब साढे 9 लाख रूपए बनती है।
अपने गुम हुए मोबाइल फोन को पाकर वारसन के चेहरे पर खुशी छाई और सभी ने पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया।
उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। इससे पहले भी पानीपत साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा काफी लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर वारसानों को सौंपे जा चुके है।

Comments