Friday, September 4, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर में अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर करें जरूरतमंदों की समस्याओं का करें समाधान: एसडीएम मनदीप

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 7, 2025 Tags: , , , , ,

-समाधान शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 73 समस्याएं, एसडीएम ने दिये समाधान के निर्देश

-निगम से जुड़ी हर समस्या का होगा समाधान, 80 प्रतिशत से ज्यादा का हो चुका समाधान: निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी

-पुलिस अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान में लेनी चाहिए गहरी रुचि: डीएसपी सतीश वत्स

BOL PANIPAT , 7 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर में जरूरतमंदो की समस्याओं का मौके पर निदान किया जा रहा है। सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए एसडीएम मनदीप ने कहा कि अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर और गति प्रदान करनी होगी। अधिकारी शुक्रवार को समीक्षा बैठक में समस्याओं का समाधान करके पहुंचे। अधिकारियों को समस्याओं के समाधान में व्यक्तिगत रूप से रुचि लेनी चाहिए। समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का कम से कम समय में समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की वे सूझबूझ से काम लेकर समस्याओं का समाधान करें।

निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा की निगम समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। 80 प्रतिशत से ज्यादा समस्याओं का समाधान हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग में ज्यादा समस्याएं लम्बित है। उस विभाग के अधिकारी की ज्यादा जिम्मेदारी बनती है।

नगराधीश टीनू पोसवाल ने समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्परता से समस्याओं का समाधान करें। अब यह समाधान शिविर सोमवार व गुरुवार को लगाया जाता है। इन दो दिनों में आने वाली समस्याओं के समाधान में और तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का जज्बा समस्याओं के समाधान मेें दिखाई देना चाहिए।

  समाधान शिविर में पुलिस विभाग से सम्बंधित दर्ज समस्याओं की सुनवाई करते हुए जिला पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग ऐसा विभाग है जिसमें समस्याओं का आना जारी रहता है  हमें इसमें ढिलाई नही बरतनी चाहिए। सम्बंधित थाने अधिकारियों को जो समस्याएं मिलती है उनका कम से कम समय में समन्वय स्थापित करके समाधान निकालना है। उन्होंने बताया कि ये जनता समाधान शिविर लोगों की समस्याओं का निदान करने के लिए लगाए जा रहे हैं। इसमें अधिकारी पूरी तरह से समर्पित भाव से कार्य करें व कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का समाधान करें।

प्रार्थी सत्यनारायण वासी सिवाह ने पेड़ों की पेंशन दिलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। एसडीएम ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी शांति देवी वासी समालखा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके पति 28.7.1996 से लापता है। सरकारी नियम अनुसार 7 साल लापता होने के स्थिति में उसे मृत घोषित किया जाता है। उन्हें प्रशासन से उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र दिलवाने का अनुरोध किया। प्रार्थी यशपाल ने प्रशासन से अनुरोध किया कि सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण होने लग रहा है इस पर रोक लगाई जाए। प्रार्थी तारावती वासी विद्यानगर ने विधवा पेंशन बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रार्थी कलीराम वासी राजा खेड़ी ने प्रशासन से पीएम विश्वकर्मा स्कीम के तहत ट्रेनिंग प्रमाण पत्र दिलवाने का अनुरोध किया। प्रार्थी रोहतास, भूपेंद्र, सुशील व रामफल ने ईदगाह रोड पर साफ सफाई के अभाव को लेकर प्रशासन को जानकारी दी । उन्होंने बताया कि कंपनी वाले गंदगी को नहीं उठा रहे जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-13 निवासी ने प्रशासन से शिकायत की कि उनके घर के सामने टेंपो वालों और नसेडियो का अड्डा बन गया है जिससे उन्हें भारी तकलीफ होती है। ये लोग गंदी-गंदी गालियां देते हैं जिससे माहौल खराब होता जा रहा है। प्रार्थी शिव कुमार वासी बत्रा बस्ती न्यू राशन कार्ड दोबारा बनवाने के लिए डीएफसी को अनुरोध किया।

सोमवार को समाधान शिविर में पुलिस, पैंशन विभाग के अलावा अन्य कई विभागों से जुड़ी 73 समस्याएं नागरिकों द्वारा दी गई। एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सहयोग से अनेक समस्याओं का मौके पर समाधान किया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, डिप्टी सीईओ कंचन लता, खेल प्रशिक्षक सुषमा, पुलिस कैम्लेंड अधिकारी नीरज, हैल्प डेस्क से संजीव शर्मा, जोगेंद्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments