युवक का अपहरण कर मारपीट करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 08 जुलाई 2025, परढ़ाना गांव में अड्डे से घर लोट रहे युवक का अपहरण कर मारपीट करने के दूसरे आरोपी को थाना इसराना पुलिस ने सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रवि निवासी परढ़ाना के रूप में हुई है।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने पिता आरोपी राजपाल व फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार को चुके आरोपी राजपाल को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला
थाना इसराना में गांव परढ़ाना निवासी रामरूप पुत्र रामभज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 अप्रैल को शाम करीब 9 बजे उसका लड़क अमन बस अड्डे से घर की तरफ आ रहा था। कार में सवार होकर आए रिंकू, रवि, राजा, निकू, सोनू, सज्जन व विवेक ने रास्ता रोककर बेटे अमन के साथ मारपीट कर जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। बेटे के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
इसकी सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और बेटे को छुड़ाया और सरकारी अस्पताल लेकर गए। थाना इसराना में रामरूप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments