आर्य कॉलेज की धरवी पांचाल ने राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
BOL PANIPAT – बुधवार 16 जुलाई 2025
करनाल के दयाल सिंह कॉलेज में आयोजित हुए 2024-25 के राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगता में आर्य कॉलेज की होनहार छात्रा धरवी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे हरियाणा प्रांत में प्रथम स्थान हासिल कर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज की उपाचार्य डॉ. अनुराधा सिंह ने धरवी का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर स्वागत किया व छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ उन्होंने कॉलेज के रसायन विभाग के विभागाध्क्ष प्रो. अनिल कुमार को भी इस शानदार जीत के लिए बधाई दी।
कॉलेज उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा स्टेट कॉसिंल फॉर सांइस इनोवेशन एंड टैक्नॉलाजी हरियाणा सरकार द्वारा राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करनाल के दयाल सिंह कॉलेज में 28 फरवरी 2025 को आयोजत करवाया गया जिसका परिणाम 15 जुलाई को घोषित किया गया। परिणाम में आर्य कॉलेज के नॉन मेडिकल की अंतिम वर्ष छात्रा धरवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने यह भी बताया कि धरवी के निबंध का विषय साइबर क्राइम एंड इटस प्रिवेंशन रहा, उन्होनें बताया कि इस प्रतियोगिता में पूर हरियाणा से लगभग 300 विद्या र्थियों ने भाग लिया जो जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता जीत कर आए थे।
इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, विनीत गर्ग समेत कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments