जुआ खेलते दो युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 44 हजार 950 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 19 जुलाई 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने किशनपुरा शमशान घाट के पास जुआ खेल रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 44 हजार 950 रूपए की नगदी बरामद हुई है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली सहित अवैध धंधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए वन पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान सदानंद चौक पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की किशनपुरा शमशान घाट के पास खाली जगह में चार युवक ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे चारों युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 44 हजार 950 रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान किशनपुरा निवासी विनोद पुत्र कर्मबीर, सोनू पुत्र मोहनलाल. महाबीर पुत्र सत्यनारायण व महाबीर कॉलोनी निवासी जोनी पुत्र जनेश्वर के रूप में बताई।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments