Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की क्षेत्रीय कन्वैंशन आयोजित की गई।

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 20, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय भगत सिंह स्मारक के स्वतंत्रता सेनानी टीकाराम सखुन हाल में आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की एक क्षेत्रीय कन्वैंशन आयोजित की गई। कन्वैंशन की अध्यक्षता रुपेश सैनी एवं नितीश खतरी ने की और ए आई एस एफ के पूर्व नेता सत्येन्द्र गिरि ने संचालन किया।
कन्वैंशन को मुख्यतः ए आई एस एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीराज एवं राज्य के पूर्व छात्र नेता, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी कुमार बकशी ने आज के समय में छात्रों के सामने चुनोतियां एवं संगठन के सवाल पर विस्तार से चर्चा की।
छात्र नेता श्री वीराज ने सरकार की नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि इस नीति के तहत सरकार स्कूल बंद कर रही है,सरकारी शिक्षा संस्थानों की फीस बढा रही है। जबकि प्राईवेट शिक्षा संस्थानों में तो पहले भारी फीस वृद्धि के चलते गरीब परिवारों के छात्र शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं। उन्होंने छात्रों को संगठित करते हुए सबको शिक्षा – सबको काम , शिक्षा चिकित्सा एक समान के नारे के तहत संघर्ष चलाने का आह्वान किया।
ए आई एस एफ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार बकशी ने कहा कि देश में शिक्षा का सम्प्रदायिकरण किया जा रहा है और छात्रों को अंधविश्वास की दलदल में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज छात्रों को स्कूल – कालेज एवं हर संस्थान में संगठित करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि ए आई एस एफ का गठन 12 अगस्त 1936 को लखनऊ में छात्रों के एक राष्ट्रीय सम्मेलन में ए आई एस एफ की स्थापना की गई थी और उसके बहुत सारे युवा छात्र कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और अंग्रेजी सरकार के अत्याचार सहन करते हुए जेलों डाल दिया गया। ए आई वाई एफ हरियाणा के पूर्व राज्य महासचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने सफल कन्वैंशन के लिए शामिल होने वाले तमाम छात्रों को बधाई दी।
कन्वैंशन में 12 अगस्त को राज्य भर में ए आई एस एफ का स्थापना दिवस मनाने और जिला स्तर पर छात्रों की कन्वैंशन आयोजित करने तथा हरियाणा के जिलों में आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ( ए आई एस एफ)का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कन्वैंशन में मनीष कुमार,जतिन, तुषार सैनी, दर्शन कुमार,शुभम,प्रिंस, रितिक,वंश गिरि,नवदीप,वंशिका गिरि,इशा अग्रवाल, तन्नु यादव,जुनेद राणा, वीरेंद्र, हैप्पी कश्यप, रोहित कश्यप आदि ने छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं की ओर कन्वैंशन का ध्यान आकर्षित किया। कन्वैंशन में पानीपत, करनाल, सोनीपत जींद से छात्रों ने भारी संख्या में भाग लिया।

Comments