महिलायें आयरन की कमी को पूरा करने के लिए लोहे की कढ़ाई का करे इस्तेमाल : अर्चना
BOL PANIPAT : 5 मार्च, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा तहसील मंडल की ओर से लगाए गए निशुल्क जाँच शिविर में मुख्य अथिति के रूप में शिरकत की। जिलाध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा “भाजपा का एक ही नारा एच बी 13 हो हमारा “इस नारे के तहत डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि हमें सब से पहले अपने खान पान का ध्यान रखना होगा ।अधिकतर महिलाएँ परिवार का ध्यान रखते रखते हैं अपना ध्यान रखना भूल जाती है महिलाओं को विशेष तौर पर अपना ध्यान रखना चाहिए क्यों की उन पर पूरे परिवार की ज़िम्मेवारी होती है वो ख़ुद स्वस्थ रहेगी तभी तो परिवार का ध्यान रख पाएंगी। महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने का संदेश देते हुए डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा सबसे पहले घर में जो भी साग सब्ज़ी बनाएँ व्हो लोहे की कढ़ाई में बनाएँ ।इससे उनके शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाएगी ।लस्सी का प्रयोग दोपहर के समय भोजन में ज़रूर से ज़रूर करे। हरी सब्ज़ियों का प्रयोग अधिक से अधिक मात्रा में करे।साथ ही साथ बेटियों को पढ़ाने को कहा बेटियां पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ी होगी और आत्मनिर्भर बन सकेगी और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेगी।कैम्प का आयोजन जिला महामन्त्री महिला मोर्चा इन्दु कुकरेजा ने किया। शिविर में 150 महिलाओं ने निशुल्क एच बी ओर ब्लड शुगर की जाँच करवाई। विशिष्ट अथिति के तोर पर मेयर अवनीत कोर,बेला भाटिया, मोना शर्मा,अनीता चावला,पूनम,दीप्ति तायल,दीपा शर्मा,मीना ढिगडा,प्रीत कोर,अमृत चुग,शशि, डॉक्टर अंजु गर्ग उपस्थित रहे।अंत में तहसील मंडल अध्यक्ष अलका शर्मा ने सभी अथिति ग़नो का धन्यवाद किया।

Comments