1 अगस्त को जिला कारागार पानीपत में होगी 570 किवंटल सरसों की खल की खुली बोली
BOL PANIPAT : 21 जुलाई। जिला जेल अधीक्षक संजीव बुधवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अगस्त को 570 किवंटल सरसों की खल की खुली बोली एक बार के लिए होने जा रही है। जो भी बोलीदाता बोली देना चाहता है वह 1 अगस्त को प्रात: 11 बजे जिला कारागार पानीपत पहुंचकर अपनी बोली दे सकता है।
उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति बोली देगा उसे 30 हजार रूपये सिक्योरिटी साथ जमा करवानी होगी। जिस बोलीदाता के रेट स्वीकृत होंगे उसको छोडकऱ अन्य सभी की सिक्योरिटी वापिस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस बोलीदाता के रेट सबसे ज्यादा होंगे उसके रेट की स्वीकृति दी जाएगी। न्यूनतम रेट 2200 रूपये प्रति क्विंटल होगा।
उन्होंने बताया कि सरसों की खल एक सप्ताह में उठाकर ले जानी होगी अगर बोलीदाता एक सप्ताह में सरसों की खल को उठाकर नहीं ले जाता है तो उसकी बोली रद्ïद कर दी जाएगी। उसकी सिक्योरिटी जब्त करके सरकारी खजाने में जमा करवा दी जाएगी। सरसों की खल ले जाने के लिए प्रशासन द्वारा न ही खाली बोरी, वाहन व कोई अन्य सुविधा उपलब्ध नही करवाई जाएगी। अगर बोलीदाता खाली बोरी नही लाता है तो उसे उससे बोरी के रूपये अलग से लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सरसों की खल को उठाने के बाद वजन करवाकर उसी समय जो राशि बनती है उसका भुगतान साथ के साथ करना होगा।

Comments