अनुशासन हमें ईमानदारी से मेहनत करना सिखाता: सांसद कृष्ण लाल पंवार
राज्य सभा सांसद ने वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह में छात्र व छात्राओं को किया सम्मानित
महाविद्यालय में आईटी कम्प्यूटर लैब के लिए 11 लाख अनुदान देने की कि घोषणा
विद्यार्थियों की सांस्कृति प्रस्तुति ने कार्यक्रम को लगाए चार चांद
BOL PANIPAT , 12 मई। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने जीटीरोड़ स्थित आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह में शुक्रवार को महाविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन श्रेष्ठï जीवन है जिसकी यादे हमेशा जहन में रहती हैं। विद्यार्थियों के लिए कालेज लाईफ में अनुशासन अहम कड़ा का कार्य करता है। एक विद्यार्थी को कामयाब होने के लिए सबसे अहम बात यह है कि उसे अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस पर ईमानदारी से मेहनत करनी चाहिए। जितना अनुशासन विद्यार्थी में होगा उसका भाग्य उतना ही उदय होगा। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखते हुए महाविद्यालय में आईटी कम्प्यूटर लैब के लिए अपनी निजी कोष से 11 लाख रुपए अनुदान के रूप में देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे कॉलेज से पास आउट होने के बाद जिस भी क्षेत्र में जाएं एक प्रतिज्ञा लेकर जाएं कि उन्हें ईमानदारी से अपने कत्र्तव्य का निर्वहन कर कामयाबी की बुलंदियों को छूना है।
उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों में जो प्रतिभा दिखाई पड़ी आमतौर पर वह कम ही दिखाई पड़ती है। विद्यार्थियों की प्रतिभा संकेत करती है कि महाविद्यालय में उन्हें जो शिक्षा दी जा रही है वो कॉलेज के अध्यापकों द्वारा दिए गए संस्कारों को दर्शाती है। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद कृष्ण लाल पंवार, उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया व कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्जवलन करके की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार व उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया का फुलों के गुलदस्ते देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों पर प्रस्तुति बेहतरीन रही।
उन्होंने बताया कि सरकार लड़कियों की शिक्षा को लेकर प्रारंभ से ही गंभीर है। उन्होंने स्मरण कराया कि जब उनके पास परिवहन विभाग था तब उन्होंने एक छात्रा के अनुरोध पर लड़कियों के लिए 150 किलोमीटर तक रोड़वेज की बस में किराया फ्री कराया जिस पर मुख्यमंत्री ने उनके निवेदन को स्वीकार करते हुए उसे स्वीकृति प्रदान की थी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के कबड्डïी के खिलाड़ी आज पूरे देश में बुलंदियों को छू रहे हैं। उनकी मेहनत व लगन से हरियाणा खेलों सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन कर रहा है। प्रो कबड्डïी में 163 कबड्डïी खिलाडिय़ों में से जब चयन किया गया तब उनमें से 113 खिलाड़ी हरियाणा की पृष्ठïभूमि के थे। नीरज चौपड़ा जैसे होनहार खिलाड़ी ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हरियाणा के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य जगदीश गुप्ता ने कॉलेज की उपलब्धियों व गतिविधियों को लेकर विस्तार से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मुनिषा टुटेजा, गरीमा व विजय ने बेहतरीन तरीके से किया। इस मौके पर उन्होंने एकेडमिक सांस्कृतिक खेलकूद क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया, आर्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्राचार्य जगदीश गुप्ता, समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंगला, रश्मि सिंगला, मिनाक्षी अरोड़ा, मोना सिंगला, वीरेन्द्र सिंगला, कमल किशोर के अलावा समिति के अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Comments