Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्य चुनाव आयुक्त ने की मतगणना तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की समीक्षा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 28, 2024 Tags: , , , , , , ,

– सफल मतदान के लिए सीईसी ने इलेक्शन ड्यूटी में लगे अधिकारियों की सराहना की।

BOL PANIPAT , 28 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देशानुसार 25 मई को संपन्न हुए मतदान के बाद अब प्रशासन ने 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा गत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिकों, एआरओ को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जाए।
एडीसी डॉ पंकज यादव ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारियों के समर्पण, मेहनत और कुशलता की प्रशंसा की, जिसकी बदौलत चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सम्पन्न हुई।
वीसी उपरांत अधिकारियों को निर्देश देते हुए एडीसी डॉ पंकज यादव ने कहा कि आर्य शिक्षण संस्थान परिसर में मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी व इसे लेकर अन्य सभी एआरओ चुनाव आयोग की दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न पैदा हो। उन्होंने मतगणना में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों की सही ढंग से ट्रेनिंग करवाने के निर्देश दिए। मतगणना के दिन केंद्रों में सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने में ना मिले।
उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव आयोग के नियमानुसार रखी गई हैं व स्ट्रांग रूम के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस अवसर पर एआरओ एवं एसडीएम पानीपत मनदीप, एआरओ एवं एसडीएम समालखा अमित कुमार, एआरओ एवं एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, नायब तहसीलदार चुनाव सुदेश राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments