Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 27, 2025 Tags: , , , , , ,

-आपसी तालमेल और समन्वय के साथ हुई दोनों दिन की परीक्षाएं संपन्न, सभी कर्मचारी और अधिकारी बधाई के पात्र–डीसी।

-परीक्षार्थियों ने बेहतर व्यवस्था को खुले मन से सराहा–डीसी।

-पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहतर कार्य किया–एसपी।

BOL PANIPAT : 27 जुलाई–डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से रविवार को आयोजित हुई सीईटी परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा कर अवलोकन किया।
डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने परीक्षा सम्पन्न होने पर इस परीक्षा के संपन्नता के लिए लगाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बधाई दी वहीं उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य,तालमेल और समन्वय के साथ सीईटी की परीक्षा सम्पन्न हुई है। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहतर व्यवस्था प्राथमिकता के साथ किए जाने का प्रावधान किया गया था ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा देने में दिक्कत ना हो।
डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि दोनों दिन की परीक्षा शांति के साथ संपन्न हुई है। इसके लिए सभी बसें समय पर चलाई गई, जिसके लिए 11 पॉइंट बनाए गए थे। सभी अभ्यर्थियों के लिए चाय और ब्रेड पकोड़े के साथ-साथ पीने के पानी की उचित व्यवस्था की गई थी। हर चार लोकेशन पर एक एचसीएस और डीएसपी स्तर के अधिकारी लगाए गए थे। यही चार हेल्पलाइन नंबर भी परीक्षार्थियों के लिए लगाए गए थे इसके साथ-साथ 112 नंबर भी अभ्यर्थियों के लिए विशेष तौर पर सहायता प्रदान कर रहा था प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। सभी केंद्रों पर चाय पानी के साथ-साथ शौचालय इत्यादि की बेहतर व्यवस्था भी की गई थी। जिला में 649 परीक्षार्थी ऐसे थे जो दिव्यांग थे उनके लिए भी उचित व्यवस्था की गई थी ताकि किसी दिव्यांग अभ्यर्थी को कोई भी दिक्कत ना हो।
रविवार को संपन्न हुई परीक्षा में प्रात के सत्र में कुल 7034 परीक्षार्थियों में से 5576 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
1458 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सांय के सत्र में कुल 7034 परीक्षार्थियों में से 5578 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
1456 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने अच्छे ढंग से कार्य किया है, जो की प्रशंसनीय है। सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स लगाई गई थी। यही नहीं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अलग से डीएसपी और फोर्स भी अलग से लगाई गई थी ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में आने-जाने में कोई परेशानी ना हो और जाम की स्थिति ना बने।

Comments