बर्फ तोड़ने वाले सूआ व बेल्ट से चोट मारने का आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 30 जुलाई 2025, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुर चौकी पुलिस ने शिवनगर में चाय की दुकान के बाहर युवक को बर्फ तोड़ने वाले सूआ व बेल्ट से चोट मारने मामले में एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हाली कॉलोनी निवासी सारिक के रूप में हुई है।
किशनपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उन्होंने स्कूटी पर बैठने को लेकर युवक से साथ हुई मामूली कहासुनी में चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बेल्ट बरामद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
वारदात में शामिल फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी में विकास नगर निवासी अमित पुत्र राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 15 जुलाई को साय करीब 5 बजे शिवनगर गली नंबर 2 में सुरेश मित्तल की फैक्ट्री के पास स्थित चाय की दुकान पर अपनी स्कूटी खड़ी कर चाय पी रहा था। तभी जंगली, समीर, साहिब, सारीक अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ वहा आए और उसकी स्कूटी को छेड़ने लगे। उसने मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और आरोपी जंगली ने अपनी जेब से बर्फ तोड़ने का सूआ निकाल उसके पेट, बाजू व कमर में काफी वार किए। आरोपी के अन्य साथियों ने ईट व बेल्ट से प्रहार कर उसे चोट मारी। चोट मारकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments