Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


श्री मां गंगे सावन जोत समिति पानीपत के तृतीय सावन जोत महोत्सव के प्रथम दिन परम्परा अनुसार विशाल शोभायात्रा निकाली गई ।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at July 31, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : श्री मां गंगे सावन जोत समिति पानीपत के तृतीय सावन जोत महोत्सव के प्रथम दिन परम्परा अनुसार विशाल शोभायात्रा निकाली गई । यह यात्रा वृन्दा एन्क्लेव सैक्टर-13 के मुख्य द्वार से फतेहपुरी चौक व मुख्य बाजारों से होते हुए श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर, तहसील टाऊन में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम उपरांत विषाल भण्डारे का आयोजन किया गया ।शोभायात्रा की अध्यक्षता महन्त लोकेश  दास जी महाराज ऋषीकेश  वालों ने की । पावन सानिध्य स्वामी दयानन्द सरस्वती मुरथल वाले, महन्त वेद प्रकाश  जी महाराज, प्रेम मन्दिर से कांता देवी जी महाराज व ब्रह्मऋशि श्रीनाथ महाराज जी का रहा । मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के शिक्षा मन्त्री महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विज, मेयर कोमल सैनी, गजेन्द्र सलूजा, बुल्ले शाह, नवीन भाटिया, पूर्व मेयर अवनीत कौर, विजय जैन, संजय अग्रवाल, मुकेश  टूटेजा, सुरेन्द्र परूथी, सुभाष   बठला, रमेश  माटा, राम चुटानी, वरूण विज, सोमनाथ कपूर, राकेश  चुघ, लोकेश  नागरू, विजय सहगल, सतीश  ढींगड़ा, बलजीत टूर्ण, वेद प्रकाश  मेहता, सुभाष नारंग, जोनी चावला, बलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे । जिनका अभिनन्दन प्रतीक चिन्ह देकर व फूल मालाओं के साथ किया गया ।  समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी, महासचिव विपिन चावला ने बताया कि शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश के शामली व मेरठ से झांकियां बुलाई गई । गुरुग्राम से भारत प्रसिद्ध बालाजी बैंड की टीम बुलाई गई है । झांकियों में विशेष रूप से हनुमान जी का विशाल स्वरूप देखने को मिला । सावन जोत, आदि योगी, देश भक्ति, मां भगवती, मां गंगा व राधा जी की झांकी उल्लेखनीय रूप से देखी गई। मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि मुख्य आकर्षण का केन्द्र अघोरी झांकी रही जिसमें शिव स्तुति और शिव महिमा से भरे भजनों पर अघोरी नृत्य किया गया । साऊथ इण्डियन नामक विशाल डी.जे. और दो हनुमान स्वरूपों में धीरज वर्मा व गौरव मल्होत्रा भी शोभा यात्रा का आकर्षण बने रहे ।

इस मौके पर सुभाष  गुलाटी, विपिन चावला, यश  माटा, भीम सचदेवा, सतकरतार आनन्द, सुरेश  कामरा, राजकुमार पाहवा, ललित मिड्ढा, हरीश  काठपाल, सुनील थम्मन, विपिन बजाज, हरीश  अरोड़ा, कमल नयन वर्मा, सुनील चिन्दा, राधेश्याम  नासा, तरूण चावला, टीटू बजाज, धर्मपाल चोपड़ा, प्रेम मल्होत्रा, शिन्टु  आहूजा, लितेश  चावला, गौरव तनेजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे । 

Comments