आग लगने पर आत्मरक्षा के लिए दमकल विभाग द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां.
BOL PANIPAT : जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में दमकल विभाग के तत्वाधान में विभाग के मुख्य अग्निशामक अमित कुमार और अन्य सहायक सुमित , प्रदीप , और मोहित के नेतृत्व में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को घर या विद्यालय में आग लग जाने पर आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । अमित जी ने विद्यार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडर से आग लगने के कारण, आग बुझाने के उपाय और आत्मरक्षा के उपाय बताए । उन्होंने बताया कि सिलेंडर में आग लग जाने पर उसके ऊपर गीला सूती कपड़ा डाल देना चाहिए । उस स्थान पर अधिक धुआं हो जाने पर जमीन पर रहते हुए बाहर आ जाना चाहिए यदि आग काबू में ना आए तो दमकल विभाग के अंदर तुरंत सूचना देनी चाहिए । उन्होंने बच्चों को अग्निशमन यंत्र चलाने के नियम भी बताएं और बच्चों ने यह यंत्र चलाने का व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त किया । बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक कार्यशाला में भाग लिया ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी बहुत जरूरी है । विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनुका अनेजा ने ज्ञानवर्धक कार्यशाला के लिए अमित जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी समय आपात स्थिति पैदा हो सकती है अतः संयम रखते हुए नियमों का पालन करते हुए अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकते हैं ।
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक वर्ग व विद्यार्थीगण मौजूद रहे ।

Comments