Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


डॉ. शशि प्रभा मलिक के संबोधन से आरम्भ हुआ दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.महाविद्यालय में  दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम पहले दिन कला संकाय के विद्यार्थियों को संबोधित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक के संबोधन से हुआ। उन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय आधुनिक सुविधाओं से संपन्न इस क्षेत्र का सर्वोत्तम नैक ग्रेडिंग वाला महाविद्यालय है | यहां शिक्षा और अनुशासन के साथ – साथ विभिन्न प्रकार की  गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयास किए जाते हैं। महाविद्यालय में कंप्यूटराइज्ड पुस्तकालय, लैंग्वेज लैब, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, जिम तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं  | उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यार्थी इन कार्यक्रमों में प्रतिभागिता करते हुए शिक्षा के साथ साथ विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं योग्यता का प्रदर्शन करते हुए  जीवन में सफलता की और सफलता की राह पर अग्रसर हो सकते है ।

डॉ. पूनम मदान ने परीक्षा नियंत्रक के  तौर  पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित परीक्षा से संबंधित मापदंडों से विद्यार्थियों का परिचय कराया और विद्यार्थियों को बिना डर के अपनी परीक्षाओं का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अर्पणा गर्ग ने प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए कहा कि हमारी शिक्षा  व्यक्तित्व विकास के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करती है और महाविद्यालय में स्थापित मेधा प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को इस संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करती है |

सांस्कृतिक गतिविधियों की प्राभारी डॉ. सुनीता ढांडा ने सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि संस्कृति सामाजिक विकास का आधार है | इसलिए  पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता करते हुए विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सुंदर समाज बनाने में अपनी भूमिका निर्वाह कर सकते हैं |

कला संकाय से कनक शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को समय सारणी की विस्तृत जानकारी प्रदान की ताकि वे बिना किसी व्यवधान के नियमित कक्षाएँ लगा सकें  |

डॉ. राजेश कुमार ने खेल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि जीवन में खेल- सामूहिकता, समर्पण, मेहनत और अनुशासन पैदा करते है |

 खुशबू ने ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’  के बारे में एवं डॉ. नरवीर ने ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर’ की महाविद्यालय इकाई में प्रवेश लेने और इनसे संबंधित अवसरों के बारे में बताया। यह दोनों इकाईया विद्यार्थियों में देश व समाज सेवा का ज़ज्बा पैदा करने के लिए समर्पित है |  कार्यक्रम में मंच का संचालन  डॉ. निर्मला ने  किया |  कला संकाय से डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. सीमा, डॉ.निधि, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. जोगेश, डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. भगवंत कौर, हिमांशी, खुशबू, डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. मोनिका वर्मा  एवं सभी प्राध्यापकगण,  गैरशिक्षक  कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवान्गुतक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments