बाल भवन में महिला थाना पुलिस ने बताए बच्चों को गुड टच बैड टच की पहचान ।
BOL PANIPAT (9 जून)पानीपत बाल भवन में चल रहे समर कैम्प में महिला थाना प्रभारी संगीता एस आई रविन्द्र कुमार व महिला थाना की टीम पहुची ।थाना प्रभारी संगीता ने बच्चो को गुड टच बैड टच पर जानकारी दी। बच्चो को बताया कि कोई गलत तरीके से छुए तो तुरंत इस बारे में परिवार को बताये साथ ही कुछ गलत होने की आशंका पर डायल 112 को सूचना देने बारे में भी बताया। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने इस मौके पर बच्चो को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।रितु राठी ने बताया कि 30 जून तक हर बच्चो को मोटिवेट करने के लिए हर रोज अलग अलग तरह के सेमिनार लगाएंगे कैम्प में।उन्होंने बताया कि कैम्प में बच्चो के खान पान के साथ स्वास्थ्य सम्बन्धी भी ख्याल रखा जा रहा है।
पहले डरे फिर फ्रेंडली हो गए पुलिस से बच्चे
कैम्प में थाना प्रभारी जैसे पहुची उन्होंने बच्चो से पूछा कितने बच्चो को पुलिस से डर लगता है,तो ज्यादातर बच्चो ने हाथ उठाये। थाना प्रभारी संगीता ने बच्चो को समझाया पुलिस से आम आदमी को डरने की जरूरत नही है। पुलिस से अपराधियो को डरने की जरूरत है।पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए 24 घण्टे तैयार है। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी सहयोग टीम के प्रधान गौरव लिखा मौजूद रहे।

Comments