Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


स्वीप अधिकारी डा हितेश चंद शर्मा के नेतृत्व में कराया गया सर थीम आधारित मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 अगस्त। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा वीरेन्द्र कुमार दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप नोडल अधिकारी डा पंकज , जिला निर्वाचन कार्यालय से तहसीलदार सुदेश राणा के दिशा निर्देशन में  भारत निर्वाचन आयोग की अनुपालना में  मतदाता सूची के लिए विशेष  गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सर (स्ढ्ढक्र) के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए आज जलालपुर प्रथम स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सर थीम आधारित मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन स्वीप अधिकारी डा हितेश चंद शर्मा के नेतृत्व में कराया गया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि वोटर लिस्ट की अखंडता एवं पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए समय समय पर चुनाव आयोग द्वारा  पुनरीक्षण कार्य  कराए जाते है जिसमें अयोग्य व्यक्तियों को वोटर लिस्ट से हटाकर चुनाव की शुद्धता को बढ़ाने के लिए सर कार्यक्रम के लिए लोगो को  जागरूक होना चाहिए।
एडीसी डा पंकज ने बताया कि भारत का संविधान  लोकतंत्र की जननी है। सर कार्यक्रम से देश में मृतक मतदाताओं, स्थाई रूप से पलायन कर चुके मतदाता,,दो स्थानों पर वोट दर्ज कराने वाले मतदाताओं, फर्जी मतदाताओं या विदेशी मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची से पृथक करना है ताकि उनके नाम पर फर्जी मतदान को रोका जा सके।
डा हितेश चंद शर्मा ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की शिक्षण संस्थानों में गतिविधियां अच्छा माध्यम है। मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी मकसद से कराया गया।विजेता बीस प्रतिभागियों को कल लायनेस क्लब द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए डा हितेश को धन्यवाद देते हुए बताया कि  पचास प्रति  भागियों ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रतिभा को अच्छी मेंहदी कला से दर्शाया। इस अवसर पर आयशा,रोजी,काफी,वंशिका ,नर्गिस, भावना, अदिति , कीर्ति आदि मौजूद रहे।

Comments