Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


मुल्तानी फिल्म सजा-2 का प्रीमियर दिखाया गया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 18, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अगस्त 2025, पानीपत के जाने-माने लेखक, साहित्यकार, कवि और कलाकार कमल नयन वर्मा द्वारा निर्मित मुल्तानी फिल्म सजा-2 का आज प्रीमियर बरसत रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेंटर के ए.सी. हाल में  दिखाया गया ।  सेंटर    संचालिका बिन्दू दीदी के आशीर्वाद   से फिल्म को प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया । इस कार्यक्रम में गजेन्द्र सलूजा  मुख्य अतिथि रहे और महेंद्र बजाज तथा हरीष मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि थे । लगभग 100 से अधिक दर्शकों ने इस फिल्म को फिल्म के कलाकारों की मौजुदगी में देखा और आनन्दित हुए । 90 मिनट की इस मुलतानी फिल्म ने सभी का मन मोह लिया और कोई भी दर्शक अपनी पलकें तक नहीं झपका सका । सामाजिक घरेलू विषय पर बनी फिल्म के युवा निर्देशक देव वर्मा ने बहुत ही अच्छे अन्दाज से इसे पेश किया । इसकी मजबूत पटकथा व कलाकारों के अभिनय ने सभी दर्शकों को कई बार रुला दिया और लोगों की सिसकियां हाल में सुनाई देने लगी। कमल नयन वर्मा की पहले आई फिल्म सजा को  दर्शकों ने बहुत सराहा और फिल्म सजा-2 ने भी दर्शकों का ना केवल मन जीता बल्कि कुछ सोचने पर भी मजबूर कर दिया ।

    इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने अपने अभिनय की छाप छोड़ दी। फिल्म के निर्देशक देव वर्मा ने बताया की मुलतानी फिल्म सजा-2 को लोगों द्वारा काफी सराहा गया था और हर वर्ग के लोगों ने इस फिल्म को देखकर तारीफ की । इस फिल्म में आज के सामाजिक विषय को उजागर किया गया है और लोगों को संदेश  दिया गया है कि परिवार बुजुर्गाें के बिना नहीं चल सकता । जैसे इंजन के बिना गाड़ी नहीं चलती वैेसे ही परिवार के बुजुर्ग बिना परिवार नहीं चलता । परिवार के संघर्ष  की कहानी को बहुत ही अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया गया है । लोगों ने कमल नयन वर्मा और देव वर्मा के प्रयासों की सराहना की ।

    इस फिल्म की कहानी और पटकथा कमल नयन वर्मा ने स्वयं लिखी है । संवाद इतने संवेदनषील हैं कि दर्शकों को रुला देंगे । अभी इस फिल्म को पानीपत में विभिन्न स्थानों पर प्रोजेक्टर की मदद से बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा और बाद में इसे यू-टयूब चैनल मुलतानी बोली पर रिलीज किया जाएगा । इस फिल्म में गजेन्द्र सलूजा के अलावा कमल नयन वर्मा, तरूण मेहता, पूजा सहगल, मोहित मेहता, नमिता दयाल, नरेन्द्र गर्ग, सोनिया वर्मा, शीनू बरेजा, कविता बतरा, महेन्द्र बजाज, नीरज सोनी, टोपन दास वर्मा, रमेश  सम्मी, लक्ष्मी मल्होत्रा, शीला रानी और बाल कलाकार ओनिश  सहगल, तुषार  वर्मा और आरवी चोपड़ा ने अभिनय किया है ।  

Comments