Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


नागरिक सोच बदलकर बने स्वच्छता का हिस्सा–निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 26, 2025 Tags: , , , ,

-औद्योगिक नगरी को साफ-सुथरा बनाने फील्ड में उतरा प्रशासन

-निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने किया वार्डो का निरीक्षण

-नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने का किया आह्वान

-निगम 11 सप्ताह तक चलाएगा विशेष सफाई अभियान

-अधिकारियों की टीम करेंगी कूड़े की संभावित जगह का निरीक्षण

BOL PANIPAT,26 अगस्त। औद्योगिक नगरी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन फील्ड में सक्रिय हो गया है। निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने मंगलवार को तहसील के वार्ड 3 और 4 व नूरवाला का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी सोच बदलें और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं।
निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि शहर की 80 प्रतिशत ड्रेन साफ है, लेकिन अभी भी जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों को जेबीएम की गाड़ियों में ही कूड़ा डालने और सड़कों या गलियों में कचरा न फेंकने की सलाह दी। निगम आयुक्त ने बताया कि प्रशासन ने साफ- सफाई को लेकर 11 सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत अधिकारी वार्डों और प्वाइंटों पर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
निगम आयुक्त ने बताया कि नागरिकों के सहयोग से ही औद्योगिक नगरी को स्वच्छ और आदर्श बनाया जा सकता है।
निगम आयुक्त पंकज यादव ने बताया कि जो कर्मचारी इसमें सहयोग नहीं करेंगे उन पर कार्यवाही होगी। रोजाना कर्मचारियों की हाजरी उनके एरिया में ली जाएगी। 6 कर्मचारियों को काम को लेकरअनियमिता बरतने पर सस्पेंड किया गया है।
निगम आयुक्त ने कहा कि प्रशासन की यह पहल औद्योगिक नगरी को स्वच्छ, स्वस्थ और आदर्श शहर बनाने में कारगर साबित होगी। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।
इस मौके पर उनके साथ डीएमसी अरुण भार्गव के अलावा निगम के कई अधिकारियों मौजूद रहे।

Comments