Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


वोटर कार्ड को आधार से लिंक करना बेहद जरूरी : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 24, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 24 सितम्बर। : डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने निर्देश दिए कि सभी बी.एल.ओ. गरुड़ एप के माध्यम से अपने मतदान केन्द्र के सभी मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से 30 सितम्बर तक लिंक करना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार विशेष अभियान चलाकर अपने – अपने मतदान केन्द्र पर या मतदान केन्द्र के क्षेत्र में उपस्थित रहकर मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करना सुनिश्चित किया गया । उन्होंने क्षेत्र के सभी बी.एल.ओ. को बताया कि गरुड़ एप के सम्बन्ध में आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए निर्वाचन कार्यालय की तकनीकी टीम से सम्पर्क करें । डीसी ने आमजन से अपील की है जिन पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नही हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेत फार्म नं . 6 भरकर उसके साथ रंगीन फोटो , जन्म तिथि व रिहायश के दस्तावेज लगाकर अपने बी . एल . ओ . के पास या बी.एल.ओ. से वेरीफाई करवाकर निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा सकते हैं ।

Comments