तेरस नाथ जी महाराज जी का हार्दिक अभिनन्दन किया गया एवं पगड़ी पहनाई गई।
BOL PANIPAT : (28 अगस्त) दैविक वास्तु विशेषज्ञ गोबरी धाम प्रतापगढ़ के पीठाधीश्वर गुरू जितेन्द्र प्रताप जी महाराज जी के परम शिष्य पूज्य तेरस नाथ जी महाराज जी का 28 से 31 अगस्त 2025 को शिव नगर, अनाथ आश्रम, जी.टी. रोड, पानीपत में दरबार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक लग रहा है। दरबार के प्रथम दिन आज उनका स्वागत किशोरी कृपा धाम वृन्दावन ट्रस्ट एवं हरियाणा ब्राह्मण सुरक्षा फोस की ओर से तेरस नाथ जी महाराज जी का हार्दिक अभिनन्दन किया गया एवं पगड़ी पहनाई गई। भक्तों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल शर्मा ने कहा कि दरबार पूर्णतया निशुल्क होगा। इसमें व्यक्ति अपने घर, फैक्ट्री, दुकान, शोरूम आदि का नक्शा महाराज जी को दिखाकर वास्तु दोष के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Comments