दशहरा कमेटी सनौली रोड की एक जनरल बैठक श्री रघुनाथ धाम में संपन्न हुई।
-2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाने के लिए विचार किया गया।
BOL PANIPAT : दशहरा कमेटी सनौली रोड की एक जनरल बैठक हुडा सेक्टर 25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में संपन्न हुई। बैठक में 2025 में संपन्न हुए दशहरा उत्सव में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया गया और दशहरा उत्सव में खामियों के बारे में मंथन किया गया। दशहरा मनाने के लिए जगह को लेकर भी विचार किया गया और 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाने के लिए विचार किया गया।
रविवार को हुडा सेक्टर 25 स्थित दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा संचालित श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी की एक जनरल बैठक का आयोजन श्री हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान रमेश माटा ने बताया कि इस बार दशहरा पर्व पर जगह को बदला गया था। उस जगह को दशहरा पर्व के लिए तैयार करने में काफी मेहनत दशहरा कमेटी के सदस्यों द्वारा की गई। और सफलता पूर्वक दशहरा पर्व सम्पन्न हुआ, जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं। प्रधान रमेश माटा ने कहा कि इस बार दशहरा पहले से भी अधिक भव्य रूप से मनाया गया दशहरा पर्व को मनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, मीडिया और सभी सेवादारों व श्री रघुनाथ धाम महिला संकीर्तन मण्डली का तहेदिल से धन्यवाद किया और नववर्ष, लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि श्री रघुनाथ धाम में जल्दी ही सरबत दा भला ट्रस्ट पटियाला के सहयोग से एक कैथ लैब की स्थापना की जायेगी। जिसमें बहुत कम शुल्क में जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य की जांच हो सकेगी। इससे पूर्व संरक्षक विरेन्द्र सोनी, गजेन्द्र सलूजा, कैलाश नारंग, पंकज आहुजा, दविन्द्र रेवड़ी, ने अपने विचार मीटिंग में रखे जिसमें उन्होंने सभी सदस्यों की सेवाओं के योगदान के लिए प्रशंसा और सराहना की। मीटिंग का संचालन महासचिव चिमन सेठी ने किया। प्रधान रमेश माटा ने कहा कि परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी के पावन सान्निध्य में शहर की सभी धार्मिक, शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर धूमधाम से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सभी संस्थाओं से सहयोग करने का भी आवाह्न भी किया गया। आज मीटिंग में भीम बांगा को दशहरा कमेटी का नया सदस्य बनाया गया। दशहरा कमेटी परिवार में शामिल होने के लिए सबने भीम बांगा को बधाई दी।
बैठक में कृष्ण गोपाल सेठी, प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, हरीश मक्कड़, अनिल शर्मा, स्वप्निल जुनेजा, किशोर अरोड़ा, किशन शर्मा, सुरेन्द्र जुनेजा, विजय चौधरी, कैलाश लूथरा, संदीप दुआ, लीला कृष्ण भाटिया, जयदयाल तनेजा, श्याम सुन्दर बतरा, महेन्द्र पसरीचा, अमित तनेजा, किशन लाल वधवा, चरणजीत ढींगड़ा, युद्धवीर रेवड़ी, रमेश जुनेजा, जोगिन्द्र खुराना, किशन लखीना, सागर रेवड़ी, साहिल वशिष्ठ, रोहित अग्घी, हिमांशु अरोड़ा, भारत अरोड़ा, अमित रामदेव, गुरमीत मक्कड़, धीरज बांगा, पवन जुनेजा, विपुल वधवा आदि उपस्थित थे।

Comments