Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


उद्यमिता पखवाड़े के तहत एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 31, 2025 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर उद्यमिता पखवाड़े के तहत एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें 16 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की  रचनात्मकता और  उद्यमिता कौशल को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उधमिता से जुड़े विभिन्न विचारों को रंगों व चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया। छात्रों द्वारा नए बिजनेस आइडिया, स्टार्टअप कल्चर,डिजिटल इंडिया और महिला उद्यमिता आदि विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी में उद्यमशीलता की भावना जगाना ही शिक्षा का असली उद्देश्य है और आज के युग में युवाओं के पास अपार संभावनाएं हैं। सही दिशा में प्रयास उन्हें न केवल अपने भविष्य का निर्माता बनाएगा बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेगा।  इस तरह की प्रतियोगिता ही  छात्रों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता व नवीन सोच को प्रोत्साहित करती है और मुझे गर्व है कि हमारे विद्यार्थी विश्व उद्यमिता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर अपने विचारों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं। विभागाध्यक्ष और इस कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ.सुनित शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर और सशक्त समाज की नींव नवाचार और उद्यमिता से ही रखी जा सकती है। इस सफल आयोजन में प्रो. अजय पाल, प्रो.माधवी एवं प्रो.ज्योति गहलोत   ने बतोर समन्वयक भूमिका निभाई। और  कहां की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को बेहतर करने में मदद करती हैं। कार्यक्रम का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया जिसमें डॉ. ज्योति गहलोत, प्रो. राजेश बाला एवं प्रो. रूहानी शर्मा शामिल रही। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण को रचनात्मक संदेश की स्पष्टता के आधार पर परखा। घोषित परिणाम इस प्रकार रहे जिसमें बी.बी.ए. फाइनल ईयर की इश्मीत कौर ने प्रथम स्थान, बी.कॉम.प्रथम वर्ष की खुशी और बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष की   वृंदा ने द्वितीय स्थान व बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष की खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और वही बी.बी.ए. प्रथम वर्ष की खुशी को सांत्वना  पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं को विभाग की ओर से प्रणाम पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रो. साक्षी मुंजाल ,प्रो.निशा गुप्ता, प्रो. मनीत कौर,प्रो. आकांक्षा शर्मा, प्रो. जागृति और प्रो रूबी  का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने  छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अंत में प्राचार्य डॉ.शशि प्रभा मलिक एवं विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से मिली सीख को जीवन में अपना कर वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और वे बड़े सपने देखे, चुनौतियों का सामना साहस के साथ करें व समाज के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें।   इस अवसर पर प्रो.करुणा, प्रो. रीना, प्रो. रुचिका बत्रा, प्रो. सोनिया विरमानी, प्रो.निशा गोयल, प्रो.आंचल बत्रा, प्रो. अन्नु मौजूद रहे।

Comments