इंगलिश न्यूज़ पेपर रीडिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा फंक्शनल इंगलिश द्वितीय वर्ष के लिए इंगलिश न्यूज़ पेपर रीडिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया जिसको विशेष रूप से अंग्रेजी भाषा के समस्त ड्रिल वर्कस के लिए कॉलेज द्वारा तैयार कराया गया है | अंग्रेजी न्यूज़ पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को इस तथ्य से अवगत कराना था की किस प्रकार प्रिंट मीडिया भाषा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि व्यक्तित्व विकास की प्रक्रिया में व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों के विकास के साथ – साथ भाषा विकास भी अत्यधिक आवश्यक होता है तथा विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी भाषा का विकास आज के इस समय में विशेषकर अनिवार्य हो चुका है |
विभागाध्यक्ष डॉ. मधु शर्मा ने न्यूज़ पेपर रीडिंग, मैगज़ीन रीडिंग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया | इस प्रतियोगिता में फंक्शनल द्वितीय वर्ष के 16 छात्रों ने भाग लिया | अंग्रेजी भाषा के धारा प्रवाह तथा स्पष्ट उच्चारण द्वारा साहिल ने प्रथम स्थान पाया | द्वितीय स्थान अरुण तथा तृतीय वैशाली ने प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता के दौरान विभाग के प्रमुख प्राध्यापकगण प्रो. नीलम दहिया, डॉ. निधि मल्होत्रा तथा डॉ. विनय वाधवा मौजूद रहे | प्रतियोगिता का संचालन प्रो. शीला मलिक तथा प्रो. काजल द्वारा किया गया |

Comments