Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


बारिश के पानी से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं : उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 31, 2025 Tags: , , , , ,

-पॉलिथीन ,प्लास्टिक की खाली बोतल व अन्य प्लास्टिक कचरा, कूड़ा आदि जल निकासी नालों व खुले में न डालें: उपायुक्त

BOL PANIPAT : उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिला में बारिश की स्थिति बिल्कुल सामान्य है, बारिश के पानी से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है,जिले में हर स्थिति पर नज़र रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है,सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया जिले के कुछ क्षेत्र से यमुना नदी बहती है नदी के आसपास पानी का कटाव न हो इसके पहले से ही व्यापक  प्रबंध  किए गए हैं उन्होंने बताया आज रविवार को यमुना नदी में करीब 5.75 लाख क्यूसेक पानी बह रहा है जबकि यमुना के पानी की क्षमता 7 लाख के करीब है जिले के किसी भी नागरिक को घबराने की जरूरत नहीं है जिला  प्रशासन हर  स्थिति को संभालने के लिए सजग है।
      डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने नागरिकों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में नालियां और पानी निकासी के रास्ते बंद हो जाते हैं इसीलिए पॉलिथीन ,प्लास्टिक की खाली बोतल व अन्य प्लास्टिक कचरा, कूड़ा आदि जल निकासी नालों व खुले में न डालें। इससे जल निकासी नाले अवरुद्ध होते हैं और शहर दूषित होता है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सकता है। कूड़े को निर्धारित स्थानों पर ही डालें और नगर निगम द्वारा कूड़ा उठान को लेकर चलाए गए वाहनों में ही आमजन कूड़ा डालें।

Comments