सुरक्षा कर्मी के पदों को भरने के लिए पानीपत जिले में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा : रितु चहल
BOL PANIPAT : 8 दिसंबर। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार विभाग द्वारा सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड कम्पनी (एस. एस. सी,आई.) के माध्यम से सुरक्षा कर्मी के 30 पदों को भरने के लिए पानीपत जिले में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर बुधवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला सचिवालय स्थित जिला रोजगार विभाग, चतुर्थ तल, कमरा नम्बर – 420 में यह भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम दंसवी पास और जिनकी उम्र 19 से 40 साल, लम्बाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलो तक हो अपने सम्बंधित दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण संख्या सहित सहित उक्त स्थल पर समय अनुसार पंहुचकर भर्ती शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Comments